बुधवार, 27 अप्रैल 2011

राम निवास 'इंडिया' जनता दल 'यू' के प्रदेश सचिव मनोनीत

राम निवास 'इंडिया' जनता दल 'यू' के प्रदेश सचिव मनोनीत

७,जंतर मंतर रोड ,नई दिल्ली ११०००१ में अवस्थित जद'यू'के प्रदेश कार्यालय में ,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर श्री बलबीर सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें पार्टी सम्बन्धी अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श के साथ साथ साहित्य जगत के लोकप्रिय गीतकार,कवि एवं शायर श्री राम निवास 'इंडिया' (आर।अन.तिवारी) को सर्व सम्मति से दिल्ली प्रदेश जद'यू' का सचीव मनोनीत किया गया !

उपरोक्त बैठक में दिल्ली प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों ,सचिवों , दिल्ली प्रदेश अनुशाश्नात्मक बोर्ड के अध्यक्ष श्री दर्पण शिकोहाबादी,महा सचीव श्री ओमप्रकाश पिप्पल, श्रीमती ललिता त्यागी,डेल्ही प्रदेश अल्पसंख्यक बोर्ड के चेयर मैन डॉक्टर इम्दादुल्ला जौहर तथा दिल्ली प्रदेश कमिटी के समस्त अधिकारियों सहित जदयू राष्ट्रीय नेतृत्वा के प्रतिनिधि श्री अरविन्द कुमार तिवारी ने भाग लेकर पार्टी के बिभिन्न मुद्दों पर अपने अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किये! सभा का संचालन श्री जुगनी जी ने कुशल पूर्वक किया !

जदयू दिल्ली प्रदेश कमिटी की तरफ से
राम निवास 'इंडिया'
गीतकार